Home / Odisha / कोरापुट में लापता कनिष्ठ अभियंता का शव मिला

कोरापुट में लापता कनिष्ठ अभियंता का शव मिला

कोरापुट- कोरापुट के बोरिगुमा के ग्रामीण पेयजल आपूर्ति विभाग के लापता कनिष्ठ अभियंता एम. वैंकट राव का शव हरडागुड़ा जंगल से बरामद हुआ है। राव के परिवार के लोगों ने उनके लापता होने की शिकायत पुलिस में की थी। उनके परिवार के लोगों का कहना है कि राव ने विभाग के एसडीओ के साथ सोमवार को सरकारी कार्य में हरडागुड़ा गये थे। उनके साथ एक और अभियंता व दो ठेकेदार भी थे। वहां से वह लापता हो गये। उनके टेलीफोन पर भी संपर्क नहीं किया जा पा रहा था। राव की पत्नी ने बोरिगुमा के एसडीपीओ से मिलकर उनके पति को ढूंढने की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया था।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …