भुवनेश्वर- मंगलवार को पूरे प्रदेश में आंवला नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है । इसी दिन श्रीराधा के पैरों के दर्शन किये जाते हैं । पुरी जिले के साक्षीगोपाल मंदिर में राधा के पैरों के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं । इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक बंदोवस्त किये गये हैं । उल्लेखनीय है कि आंवला नवमी के दिन राधा के पैरों के दर्शन करने पर पुण्य प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता है। इसी क्रम में राज्य के अनेक मंदिरों में लोग जुट रहे हैं, लेकिन सर्वाधिक भीड़ पुरी जिले के साक्षीगोपाल मंदिर में देखी जा रही है। श्रद्धालु राधा के पैरों के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में स्थित आंवला वृक्ष में चुड़ियों को बांधने की परम्परा का भी निर्वाह श्रद्धालु कर रहे हैं ।
Home / Entertainment / आंवला नवमी पर राधा पाद दर्शन के लिए साक्षीगोपाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
Check Also
ओडिशा सरकार ने कंटामाल की बीडीओ सामी रेड्डी जयश्री को किया निलंबित
संबलपुर में होगा मुख्यालय भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने बौध जिले के कंटामाल की …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
