भुवनेश्वर। मयूरभंज जिले के राइरंगपुर महाविद्यालय के दुष्कर्म पीड़िता फिजिक्स की शिक्षिका की आत्महत्या के मामले में सोमवार को झाडपोखरिया थाने के थानाधिकारी शरत कुमार महालिक को निलंबित कर दिया गया है । इस मामले में रविवार को इस थाने के एएसआई तथा मामले की जांच अधिकारी पीके स्वाईं को निलंबित किया गया था । श्री महालिक का तबादला कर एसपी आफिस के साथ अटैच कर दिया गया था । उल्लेखनीय है कि शनिवार रात को मयुरभंज जिले के राइरंगपुर महाविद्यालय के फिजिक्स विभाग की अनुंबध शिक्षक महिला छात्रावास में फांसी पर झूल गई थी । उसके साथ कुछ समय पहले दुष्कर्म हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे वह क्षुब्ध थी। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक के परिजनों का कहना है कि दीपावली के अवसर पर वह अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। वहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस संबंध में उन्होंने झाडपोखरिया थाने में शिकायत की थी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, पीड़ित के आत्महत्या करने के बाद दुष्कर्म आरोपित सौम्यरंजन साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।
Check Also
ओडिशा सरकार ने कंटामाल की बीडीओ सामी रेड्डी जयश्री को किया निलंबित
संबलपुर में होगा मुख्यालय भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने बौध जिले के कंटामाल की …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
