Home / National / नितिन गडकरी से मिले सांसद जान बारला, सेवक में पुल निर्माण की मांग

नितिन गडकरी से मिले सांसद जान बारला, सेवक में पुल निर्माण की मांग

जयगांव – अलीपुरद्वार के सांसद जान बारला एवं अलीपुरद्वार क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं यातायात पर्यावरण मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस संबंध में सांसद बारला ने बताया कि इस दौरान सेवक में एक नये सेतु के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री से मांग की गई है। इसे लेकर एक ज्ञापन भी उनको सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि अलीपुरद्वार क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को सिलीगुड़ी जाने के लिए अंग्रेजों के समय में बने बागपुल या कोटेशन ब्रिज के ऊपर से गुजरता होता है, जबकि उक्त ब्रिज का समय पूरा हो चुका है। इसके साथ अलीपुरद्वार क्षेत्र, जलपाईगुड़ी क्षेत्र, असम तथा भारत के मित्र राष्ट्र भूटान को जोड़ने के लिए इस पुल का निर्माण आवश्यक है।

Share this news

About desk

Check Also

VHP जब चर्च, मस्जिद नहीं, तो हिन्दू मंदिर सरकारी नियंत्रण में क्यों - विहिप

लक्ष्मणानंद हत्याकांड की दूसरी रिपोर्ट तैयार कराए ओडिशा सरकार : विहिप

केवल एफआईआर दर्ज करना पर्याप्त नहीं, दोषियों की गिरफ्तारी और सजा जरूरी : मिलिंद परांडे …