-
347.86 करोड़ रुपये होंगे खर्च
-
आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
-
राजस्व विभाग के सभी प्रशासनिक कार्य एक ही परिसर में होंगे संचालित
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नौ मंजिला राजस्व भवन का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। इस भवन के निर्माण पर कुल 347.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार, प्रस्तावित राजस्व भवन में नौ मंजिलों के अलावा दो बेसमेंट और एक ग्राउंड फ्लोर होगा। भवन का निर्माण सभी आधुनिक सुविधाओं एवं आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
इस भवन के निर्माण का प्रमुख उद्देश्य राजस्व विभाग की सभी प्रशासनिक व्यवस्थाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इससे विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा होगी तथा राजस्व प्रशासन को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री माझी ने आशा व्यक्त की कि एक ही परिसर में राजस्व विभाग की विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों के आने से राजस्व व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया भी अधिक सरल, सुगम और व्यवस्थित होगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
