Home / Odisha / कटक में नानीबाई रो मायरो सात जनवरी से, तैयारी बैठक रविवार को

कटक में नानीबाई रो मायरो सात जनवरी से, तैयारी बैठक रविवार को

  • बालव्यास राधास्वरूपा जया किशोरी होंगी कथावाचक

कटक – नन्दगांव वृद्ध गोसेवा आश्रम,  मंगराजपुर चौद्वार, कटक की ओर से सात से नौ जनवरी 2020 तक नानीबाई रो मायरो कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसका आयोजन विंडसर पैलेस सेक्टर-6, कटक में किया जायेगा। बालव्यास राधास्वरूपा जया किशोरीजी मुख्य कथावाचक होंगी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन प्रस्तुति बैठक रविवार को सुबह 10.30 बजे बालू बाजार स्थित मारवाड़ी हिंदी विद्यालय के ग्राउंड फ्लोर में होगी। यह जानकारी नन्दगांव वृद्ध गोसेवा आश्रम के अध्यक्ष कमल सिकरिया ने दी। आश्रम के चेयरमैन डा किशनलाल भरतिया, को-चेयरमैन नथमल चनानी, विजय खंडेलवाल, देवकीनंदन जोशी तथा सचिव पदम भावसिंहका, गोपाल बंसल, दिनदयाल क्याल ने सभी सदस्यों और भक्तों से इस दौरान अपनी सक्रिय भागीदारी निर्वहन करने की अपील की है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …