Home / Sports / आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जस्टिन ग्रीव्स, फर्नांडो को फायदा, टी-20 में बेथेल टॉप 10 में पहुंचे
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जस्टिन ग्रीव्स, फर्नांडो को फायदा, टी-20 में बेथेल टॉप 10 में पहुंचे

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी ताजा पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो को शानदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है। एंटीगुआ में खेले गए वेस्टइंडीज-श्रीलंका टेस्ट के बाद ग्रीव्स बल्लेबाज़ी रैंकिंग में 14 स्थान की छलांग लगाकर 49वें स्थान पर पहुंच गए।
ग्रीव्स ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे। गेंदबाज़ी रैंकिंग में भी वह 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ऑलराउंडर रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। ग्रीव्स को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो पहली पारी में 5 विकेट लेने के बाद गेंदबाज़ों की रैंकिंग में फिर से टॉप-20 में लौट आए हैं। बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के शाई होप (51वें), अमीर जंगू (60वें) और जॉन कैंपबेल (64वें) ने भी रैंकिंग में सुधार किया है।
वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में 6 विकेट लेकर करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। वह 17 स्थान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगरावा 19वें और ब्लेसिंग मुजरबानी 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जैकब बेथेल भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 में नाबाद 76 रन बनाने के बाद करियर की सर्वश्रेष्ठ आठवीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीन पारियों में 110 रन बनाने के बाद 425 स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए 93वां स्थान हासिल किया। टी-20 गेंदबाज़ी रैंकिंग में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन 72वें से 65वें और विल जैक्स 135वें से 92वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

फीफा विश्व कप : हैरी केन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने की पुष्टि की, बोले- यह एक अविस्मरणीय अनुभव था

मियामी। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने पुष्टि की है कि उन्होंने करीब …