Home / Odisha / धर्मेंद्र प्रधान ने साध्वी ऋतंभरा जी का श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण

धर्मेंद्र प्रधान ने साध्वी ऋतंभरा जी का श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण

  •     कहा-भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का स्मरण मन को आनंद और शांति से देता है भर

भुवनेश्वर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने जगन्नाथ पुरी में साध्वी ऋतंभरा जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा श्रवण किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस आध्यात्मिक अनुभव को साझा करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का स्मरण मन को आनंद और शांति से भर देता है।

प्रधान ने कहा कि समाज में जब नकारात्मकता बढ़ती है, तब उसके सामने सकारात्मकता की बड़ी लकीर खींचने की आवश्यकता होती है। उन्होंने साध्वी ऋतंभरा जी को एक दूरदर्शी संत बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज में सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना की बड़ी लकीर खींचने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि साध्वी ऋतंभरा जी ऑनलाइन माध्यम से भी लोगों को भारतीय परंपरा, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आध्यात्मिक चेतना के साथ ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन माध्यम से भी श्रीमद्भागवत कथा से जुड़ने और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इससे पहले प्रधान ने पुरी में श्रीजगन्नाथ मंदिर व लोकनाथ मंदिर जाकर दर्शन किये।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित

    ओडिशा सरकार ने जारी किया निर्देश भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र …