भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वेदांतकेसरी ब्रह्मलीन स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण के महान प्रतीक थे।
मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती ने शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरण तथा संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ जनसेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।
उन्होंने कहा कि स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के त्याग और मानवसेवा के महान आदर्श सदैव लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
