Home / Sports / प्रतिभागियों ने योग, जुम्बा और साइकिल राइड के साथ दिया फिट इंडिया का संदेश
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रतिभागियों ने योग, जुम्बा और साइकिल राइड के साथ दिया फिट इंडिया का संदेश

नई दिल्ली। नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में रविवार को ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 81वें संस्करण में कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समेत 1000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लेकर फिटनेस का संदेश दिया। योग, जुम्बा और रस्सी कूदने जैसी फिटनेस गतिविधियों के बाद प्रतिभागियों ने इंडिया गेट के आस-पास 5 किलोमीटर की साइकिल राइड की। पूरे देश में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का 81वां संस्करण करीब 2,000 स्थानों पर आयोजित किया गया।

इंडिया गेट के आस-पास साइकिल चलाने के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के उप निदेशक डॉ. संबित कुमार मिश्रा ने एक बयान में कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ में शामिल होना यह बताने का हमारा तरीका है कि फिट रहना सिर्फ एथलीट्स या सशस्त्र बल तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। आप चाहे किसी भी पेशे में हों, फिट रहना जरूरी है। हमने ‘फिटनेस सबके लिए है’ का संदेश देने के लिए पूरे देश में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय की यह पहल अनोखी है क्योंकि यह भारत को एक फिट देश बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों और उम्र के लोगों को एक साथ लाती है।

कार्यक्रम में हॉकी एशियन चैंपियन और सिल्वर मेडलिस्ट सुमन देवी ने भी हिस्सा लिया। इस पहल की तारीफ करते हुए सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ वाकई बहुत लोकप्रिय हो गया है। आज इतने सारे लोग अपने परिवारों और छोटे बच्चों के साथ स्वेच्छा से ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। यह दिखाता है कि लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में फिटनेस गतिविधियों को शामिल करने में कितनी दिलचस्पी रखते हैं। मुझे लगता है कि साइकिल चलाना न सिर्फ फिट रहने का एक आसान तरीका है, बल्कि इसे किसी भी आर्थिक पृष्ठभूमि के लोग अपना सकते हैं। इसके लिए आपको जिम की सदस्यता या महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं है, आप बस साइकिल चला सकते हैं। सुमन ने कहा कि मुझे ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में लोगों के बीच जो अपनापन और एकता दिखती है, वह बहुत पसंद है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओरिएंटल कप 2026 : मदर्स इंटरनेशनल, माउंट कार्मेल और जी.डी. गोयनका ने दर्ज की जीत

नई दिल्ली। ओरिएंटल कप 2026 के तीसरे दिन गुरुवार को लगातार बारिश ने खिलाड़ियों की …