Home / Sports / विश्व कप सेमीफाइनल से पहले लामिन यामल बोले- फुटबॉल लोगों को जोड़ने का माध्यम
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

विश्व कप सेमीफाइनल से पहले लामिन यामल बोले- फुटबॉल लोगों को जोड़ने का माध्यम

डलास। फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ मुकाबले से पहले स्पेन के युवा स्टार लामिन यामल ने कहा कि फुटबॉल का मकसद लोगों को जोड़ना है, न कि उन्हें बांटना।
9वें जन्मदिन के एक दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यामल ने पूर्व स्पेनिश प्रधानमंत्री मारियानो राहोय की उस टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि फ्रांस के पास “फ्रांसीसी खिलाड़ी नहीं हैं।”
यामल ने कहा कि फुटबॉल समाज में एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “कल हम एक शानदार मैच खेलेंगे, लेकिन अगर फुटबॉल का कोई मकसद है तो वह लोगों को एक साथ लाना है। फ्रांस और स्पेन दोनों ही एकीकरण (इंटीग्रेशन) के बेहतरीन उदाहरण हैं। फुटबॉल का मतलब यही है—लोगों को जोड़ना। किसी और ने क्या कहा, उस पर बात करने की जरूरत नहीं है।”
यामल के तीन वर्षीय छोटे भाई कीने भी इस विश्व कप में अपनी मासूम हरकतों के कारण चर्चा में रहे हैं। इस पर यामल ने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरे भाई को यह एहसास ही नहीं है कि वह कैमरे पर है। वह घर में जैसा रहता है, वैसा ही करता है। जैसे ही कैमरा उसकी तरफ आता है, वह शरारत करने लगता है। मुझे अच्छा लगता है कि लोग उसे पसंद करते हैं। उसे टीवी पर देखना काफी मजेदार होता है।”

जन्मदिन पर खुद को हीरे का हार गिफ्ट करने वाले यामल ने कहा कि फ्रांस के खिलाफ होने वाला मुकाबला उनके जीवन का सबसे बड़ा मैच है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल करने को लेकर वह बिल्कुल चिंतित नहीं हैं।
उन्होंने कहा, “हर टूर्नामेंट अलग होता है। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि विश्व कप में अब तक मैंने सिर्फ एक गोल किया है। हमारी टीम जीत रही है। मैंने ऐसे विश्व कप भी देखे हैं, जहां स्पेन जल्दी बाहर हो गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि हम आगे भी मैच खेलेंगे और मुझे गोल करने के और मौके मिलेंगे।”

स्पेन और फ्रांस के बीच मंगलवार को डलास में विश्व कप सेमीफाइनल खेला जाएगा। यामल ने मुकाबले को बेहद रोमांचक बताया।

उन्होंने कहा, “यह शानदार मैच होने वाला है। हर कोई यही मुकाबला देखना चाहता था। दोनों टीमें आक्रमण भी करेंगी और बचाव भी। मुझे पूरा भरोसा है कि यह बेहद कड़ा और संतुलित मुकाबला होगा।”
स्पेन की नजर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में जगह बनाने पर होगी, जबकि यामल चाहेंगे कि उनका जन्मदिन सप्ताह उनकी टीम के लिए यादगार बन जाए।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओरिएंटल कप 2026 : मदर्स इंटरनेशनल, माउंट कार्मेल और जी.डी. गोयनका ने दर्ज की जीत

नई दिल्ली। ओरिएंटल कप 2026 के तीसरे दिन गुरुवार को लगातार बारिश ने खिलाड़ियों की …