Home / Odisha / शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित

  •     ओडिशा सरकार ने जारी किया निर्देश

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षकों की समर्पित सेवाओं और योगदान को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को राज्यभर के स्कूलों में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग के आयुक्त-सह-सचिव एन तिरुमाला नायक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों-सह-जिला परियोजना समन्वयकों को आधिकारिक पत्र जारी कर स्कूल स्तर पर शिक्षक दिवस मनाने और आसपास के क्षेत्रों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्देश दिया है।

निर्देश के अनुसार, सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापिकाओं को अपने-अपने क्षेत्र के सेवानिवृत्त पुरुष एवं महिला शिक्षकों को आमंत्रित कर 5 सितंबर को सम्मान समारोह आयोजित करना होगा।

विभाग ने स्कूलों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गतिविधियों की रूपरेखा और कार्यक्रम-सारणी तैयार करने का भी निर्देश दिया है।

वहीं, ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण ने सभी जिलों के स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण, उनके फोटोग्राफ और प्रकाशित समाचार पत्रों की रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा है।

सरकार की यह पहल सेवानिवृत्त शिक्षकों की दीर्घकालिक सेवाओं, समर्पण और राज्य के शिक्षा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है।

Share this news

About desk

Check Also

धर्मेंद्र प्रधान ने साध्वी ऋतंभरा जी का श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण

    कहा-भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का स्मरण मन को आनंद और शांति से देता …