भुवनेश्वर। पवित्र जन्माष्टमी के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। तीनों नेताओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने संदेश में सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से हर व्यक्ति का जीवन सुख और समृद्धि से परिपूर्ण हो।
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर निरंतर बनी रहे। उन्होंने कहा कि हर घर-आंगन धन-धान्य से भरा रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आनंद बना रहे। उन्होंने सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हुए अपने संदेश का समापन ‘जय श्री कृष्ण’ के उद्घोष के साथ किया।
वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की अपार कृपा से सभी के जीवन में सुख और समृद्धि का संचार हो।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
