जम्मू, भारतीय सेना और आवाम के बीच संबंधों को मजबूत करने के मिशन को जारी रखते हुए भारतीय सेना द्वारा बनिहाल के डोलीगाम में शुक्रवार को एक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजन का उद्देश्य स्थानीय क्षेत्र में खेल गतिविधियों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना और विकसित करना है। इस कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई जिन्होंने अपने उत्साह और प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन किया जिसने इस कार्यक्रम के आकर्षण को और बढ़ा दिया।
इस आयोजन ने युवाओं को आउटडोर खेलों में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में कुल 04 टीमों और 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता टीम को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों ने सेना के इस प्रयास की काफी हद तक सराहना की।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
