Home / Odisha / भुवनेश्वर में कोरोना ने लगायी लंबी छलांग, 590 पाजिटिव पाये  गये

भुवनेश्वर में कोरोना ने लगायी लंबी छलांग, 590 पाजिटिव पाये  गये

भुवनेश्वर. राजधानी क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना ने लंबी छलांग लगायी है. भुवनेश्वर नगर निगम क्षेत्र के दायरे में 590 कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. इनमें से संगरोध केंद्र से 130 मामले और स्थानीय संक्रमण के 460 मामले शामिल हैं. बीते 24 घंटे के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है. राजधानी क्षेत्र में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37794 हो चुकी है. इनमें से 33487 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 250 की मौत हो चुकी है. राजधानी क्षेत्र में कोरोना के 4036 मामले सक्रिय हैं. यह जानकारी भुवनेश्वर नगर निगम ने ट्विट कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …