Home / Odisha / फिल्म संपादक रवि पटनायक का कोरोना से निधन

फिल्म संपादक रवि पटनायक का कोरोना से निधन

भुवनेश्वर. वरिष्ठ फिल्म संपादक रवि पटनायक की मौत कोरोना के कारण हो गयी है. जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान पटनायक ने गुरुवार को अंतिम सांस ली. उन्होंने 1977 में ओड़िया फिल्म अभिमान से एक संपादक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. इसा निर्देशन साधु मेहर ने किया था और जिसमें उत्तम मोहंती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने कई फिल्मों का संपादन किया है, जिनमें शंखा सिंदुरा, डंडा बालुंगा, साबू मायारे बया, बड़ा भउजा, बधु निरुपमा, कन्यादान, जाहकू राखिबे अनंत आदि शामिल हैं.

पहली बार 2017 के लिए राज्य फिल्म पुरस्कारों की घोषणा में एक फिल्म संपादक के लिए पटनायक ने जयदेव पुरस्कार प्राप्त किया था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …