भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पावन पर्व ओणम के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सभी परिवारों के लिए सुख, समृद्धि और सद्भाव की कामना की। उन्होंने कहा कि ओणम का पर्व एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
माझी ने उम्मीद जताई कि यह पर्व लोगों को अधिक समावेशी और समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
