Home / Odisha / सैल्यूट तिरंगा की ओर से डॉ राजेंद्र प्रसाद की 135 वीं जयंती मनाने को लेकर तैयारी

सैल्यूट तिरंगा की ओर से डॉ राजेंद्र प्रसाद की 135 वीं जयंती मनाने को लेकर तैयारी

कटक:- सैल्यूट तिरंगा ओडिशा प्रदेश की ओर से भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 135 वीं जयंती मनाने को लेकर तैयारी जोरों पर है| सैल्यूट तिरंगा ओडिशा प्रदेश के अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने मीडिया को सूचना प्रदान करते हुए कहा कि 3 दिसंबर (मंगलवार) को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती निर्माण चिल्ड्रेन होम मकरबाग,केनाल रोड, बक्सी बाजार में आश्रम के बच्चों के साथ मनायी जाएगी| कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 5.30 बजे से शुरू होगी। वर्मा ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना योगदान दिया था, जिसकी परिणति 26 जनवरी 1950 को भारत के एक गणतंत्र के रूप में हुई थी। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने स्वाधीन भारत में केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उस समय के लिए काम किया था डॉ राजेंद्र प्रसाद अत्यंत लोकप्रिय होने के कारण उन्हें राजेंद्र बाबू या देशरत्न कहकर पुकारा जाता था। इस जयंती के अवसर पर निर्माण चिल्ड्रेंस होम के बच्चों को सैल्यूट तिरंगा की ओर से उपहार स्वरूप बेड शीट, नाश्ता पैकेट, साबुन, तेल ,सर्फ , बिस्कुट, केक ,एवं राशन का कुछ सामान आदि प्रदान किया जायेगा इस अवसर पर रावेंशा विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रमुख डॉक्टर अभिषेक शर्मा भी उपस्थित रहकर बच्चों को संबोधित करेंगे| इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एवं अपना सराहनीय योगदान देने में गोपाल बंसल, नथमल चनानी, कमल सिकारिया, मनोज शर्मा , मुकेश कुमार सिंह, गिरीश अग्रवाल, राममूर्ति तिवारी, प्रदीप सिंह ,कपिलदेव राम, सुनील मुरारका सहित कई सदस्यों का सराहनीय योगदान है|

Share this news

About desk

Check Also

अनंत नायक समेत ओडिशा के सभी सांसदों ने शपथ ग्रहण किया

 कई सांसदों ने ओड़िया भाषा में ली शपथ भुवनेश्वर। केंदुझर से सांसद अनंत नायक, बैजयंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *