Home / Odisha / ओडिशा के 10 जिलों में सप्ताहांत शटडाउन प्रभावी, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

ओडिशा के 10 जिलों में सप्ताहांत शटडाउन प्रभावी, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से सर्वाधिक संक्रमित वाले श्रेणी बी के 10 जिलों में सप्ताहांत शटडाउन आज से प्रभावी हो गया है. श्रेणी बी में पुरी, खुर्दा, नयागढ़, कटक, जाजपुर, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, भद्रक, बालेश्वर और मयूरभंज जिले शामिल हैं. इन जिलों में शनिवार सुबह छह बजे से 48 घंटे के लिए शटडाउन की पाबंदी लगाई गई है.

सप्ताहांत शटडाउन के दौरान केवल मेडिकल आउटलेट और अस्पतालों को काम करने की अनुमति दी गई है. लोगों को केवल आपात स्थिति और स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा कार्य जैसे आवश्यक कार्य के मामले में ही आने जाने की अनुमति दी गयी है. इसी तरह सरकारी कर्मचारियों, आवश्यक सेवाओं से निपटने वाले कर्मचारियों और ई-कॉमर्स कर्मचारियों को यात्रा करने की अनुमति होगी.

श्रेणी बी के तहत इन 10 जिलों में सप्ताहांत शटडाउन के साथ रात का कर्फ्यू भी लागू होगा. हालांकि, श्रेणी ए के तहत आने वाले राज्य के अन्य 20 जिलों में सप्ताहांत शटडाउन नहीं लगाया गया है. इन जिलों में सिर्फ नाइट कर्फ्यू लागू होगा. 30 जून को राज्य सरकार ने 20 जिलों में 12 घंटे के लिए प्रतिबंधों में ढील के साथ आंशिक लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए और बढ़ा दिया था. जहां कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर पांच प्रतिशत से कम है वह श्रेणी ए में शामिल हैं और इनमें 20 जिले हैं. बाकी 10 जिलों में जहां पांच प्रतिशत से अधिक की टीपीआर दर्ज हो रहे हैं, वहां दोपहर दो बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति है तथा सप्ताहांत शटडाउन के साथ रात का कर्फ्यू भी लागू है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …