Home / Odisha / विशेष लोक अभियोजक (सतर्कता) आशुतोष मिश्र रिश्वत लेते गिरफ्तार

विशेष लोक अभियोजक (सतर्कता) आशुतोष मिश्र रिश्वत लेते गिरफ्तार

भवानीपाटना. कलाहांडी जिले के विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) की अदालत में विशेष लोक अभियोजक (सतर्कता) आशुतोष मिश्र को विजिलेंस मामले में एक आरोपी से रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़े गये हैं.

कथित तौर पर, मिश्र ने महुलपाटना पुलिस चौकी के पूर्व सहायक उप-निरीक्षक मलय राणा से तीन लाख रुपये की मांग की थी, जिसे पिछले साल विजिलेंस ने ट्रैक्टर छोड़ने के लिए एक स्थानीय से 5,000 रुपये की रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ा था.

इसकी सूचना मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाकर मिश्र को जिले के भवानीपाटना थाना क्षेत्र के राधाकृष्ण नगर स्थित मिश्र निवास में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. मामले की जांच की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …