Home / Odisha / केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले प्रताप षाड़ंगी, विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर की बात

केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले प्रताप षाड़ंगी, विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर की बात

भुवनेश्वर. केन्द्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी ने केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोय़ल से भेंटकर उनके चुनाव क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं व अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की. षाड़ंगी ने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी.

षाड़ंगी ने बताया कि बातचीत में बालेश्वर जिले में रेल मंत्रालय द्वारा किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर उन्होंने अनुरोध किया है. नीलगिरि, बेतनटी व उदला में रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर स्थापित करने के लिए उन्होंने अनुरोध किया है. इसी तरह बालेश्वर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर भी चर्चा हुई. षाड़ंगी ने कहा कि उनके दवारा उठाये गये मुद्दों पर गोयल ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कार्यों को करने का आश्वासन दिया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …