Home / Odisha / भुवनेश्वर में जिमखाना पाल्म हाइट अपार्टमेंट के ब्लॉक ई को कन्टेंमेंट जोन

भुवनेश्वर में जिमखाना पाल्म हाइट अपार्टमेंट के ब्लॉक ई को कन्टेंमेंट जोन

भुवनेश्वर. कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी स्थित सम अस्पताल (वार्ड संख्या 23) के पास एक अपार्टमेंट के एक ब्लाक को कन्टेंमेंट जोन घोषित किया गया है. भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने कोरोना के कई पाजिटिव मामलों का पता चलने पर जिमखाना पाल्म हाइट अपार्टमेंट के ब्लॉक ई को कन्टेंमेंट जोन के रूप में घोषित किया है.

बीएमसी द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए यह कदम उठाया गया है. सार्वजनिक हित में यहां लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी और किसी को भी यहां प्रवेश करने और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस जोन के लोगों को सख्ती से घर में रहना होगा. यहां सभी शापिंग संस्थान बंद हो जायेंगे.

कन्टेंमेंट जोन की सीमा के भीतर स्थित सरकार और निजी संस्थानों को बंद कर दिया गया है. बीएमसी अनिवार्य चिकित्सा आवश्यकताओं को सुनिश्चित करेगा.

उल्लेखनीय है कि खुर्दा जिले के भुवनेश्वर को कोविद-19 के मामलों की उच्च संख्या को देखते हुए श्रेणी बी जिलों के तहत रखा गया है.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …