Home / Odisha / एमसीएल ने झारसुगुड़ा के लिए द्वितीय डायलिसिस सेंटर प्रदान की

एमसीएल ने झारसुगुड़ा के लिए द्वितीय डायलिसिस सेंटर प्रदान की

संबलपुर. महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए, कंपनी के केंद्रीय अस्पताल में एक डायलिसिस सेंटर स्थापित किया है।

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स, रायपुर के सहयोग से स्थापित की गई हेमोडायलिसिस सेंटर को एमसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री पीके सिन्हा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में एमसीएल के निदेशक (तकनीकी / संचालन) श्री ओपी सिंह, निदेशक (वित्त), श्री के आर बासुदेवन, निदेशक (कार्मिक) श्री केशव राव, निदेशक (तकनीकी / परियोजना और योजना) श्री बबन सिंह और मुख्‍य सतर्कता अधिकारी श्री पी के पटेल, श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों तथा वरिष्‍ठ अधिकारियों आदि उपस्थित थे। श्री अनवर हुसैन, महप्रबंधक,ईब वैली क्षेत्र ने आभार प्रकट किया।

जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में एक के बाद एक झारसुगुड़ा में इस तरह की दूसरी सुविधा उपलब्‍ध होने के नाते, केंद्र में दो डायलिसिस मशीन होने से जिले में क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) से ग्रस्‍त रोगियों लाभान्वित हो सकेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …