Home / Odisha / जरूरत के हिसाब से प्लस-टू की सीटों में होगी बढ़ोत्तरी – मंत्री

जरूरत के हिसाब से प्लस-टू की सीटों में होगी बढ़ोत्तरी – मंत्री

भुवनेश्वर.  राज्य के स्कूल और जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने सोमवार को उन अटकलों का खंडन किया कि ओडिशा के विभिन्न कॉलेजों में प्लस टू सीटों की कमी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य के विभिन्न कॉलेजों में 6,03,113 सीटें उपलब्ध हैं. पिछले वर्षों की तरह यदि आवश्यक होगी तो सीटों की संख्या में वृद्धि की जाएगी.

सीबीएसई और आईसीएसई के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं. मंत्री ने कहा कि परिणाम घोषित होने और छात्रों के विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश लेने के बाद परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा.

दास ने आगे कहा कि सरकार ने जहां अगस्त के दूसरे सप्ताह तक प्लस टू के परिणाम घोषित करने का फैसला किया था, वहीं 31 जुलाई तक इसकी घोषणा करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने की कोशिश कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …