Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने कांस्य पदक जीतने पर अमिय मलिक को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कांस्य पदक जीतने पर अमिय मलिक को दी बधाई

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अंतर्राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर में कांस्य पदक जीतने के लिए धावक अमिय मलिक को बधाई दी. पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अमिय 10.49 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे. उनके नाम 10.26 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है.

पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने 10.27 सेकेंड के मीट रिकॉर्ड के साथ पुरुषों की 100 मीटर दौड़ जीती. पंजाब के लवप्रीत सिंह 10.47 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे. इसके बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विट कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की. उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की 100 मीटर में कांस्य जीतने पर ओडिशा के धावक अमिय कुमार मल्लिक को बधाई. उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …