Home / Odisha / ओडिशा विशेष डाक कवर्स- यात्रा पुस्तक का लोकार्पण

ओडिशा विशेष डाक कवर्स- यात्रा पुस्तक का लोकार्पण

अशोक पाण्डेय, भुवनेश्वर

देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर 24 जून को भुवनेश्वर में पूर्वी भारत डाक-टिकट संग्रहक संघ के सौजन्य से ओडिशा विशेष डाक कवर्स- यात्रा नामक पुस्तक का लोकार्पण किया गया. कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर आयोजित पुस्तक लोकार्पण सामरोह में श्री पीके बिसोई, पूर्व सचिव, डाक संचार मंत्रालय, श्री आदित्य कुमार नायक, डीपीएस, मुख्यालय, डीओपी ओडिशा सर्किल, श्री शांतिस्वरुप रथ, सचिव, इआईपीए और पुस्तक के संकलनकर्ता डा बी.मिश्रा आदि उपस्थित थे. पूर्वी भारत डाक-टिकट संग्रहक संघ, इआईपीए, भारतीय डाक-टिकट संग्रहक महासंघ का एकमात्र ऐसा संघ है, जिसने ओडिशा  डाक विशेष कवर्स-यात्रा पुस्तक को तैयार किया, जिसका लोकार्पण किया गया. इसके पूर्व कर्नाटक तथा तमिलनाडु ने इसप्रकार की डाक-टिकट संग्रहक का काम किया है. इस पुस्तक में ओडिशा डाक सर्किल के 1973 से लेकर 2020 के  विभिन्न डाक टिकट कवर्स का संग्रह किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …