Home / Odisha / नौवीं व दसवीं कक्षा के सिलबस में होगी 30 प्रतिशत कमी

नौवीं व दसवीं कक्षा के सिलबस में होगी 30 प्रतिशत कमी

भुवनेश्वर. कोरोना महामारी के कारण लगातार पढ़ाई बाधित हो रही है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने पिछले साल की तरह इस साल भी नौवीं व दसवीं की कक्षाओं के बच्चों के सिलेबस में 30 प्रतिशत कमी करने की घोषणा की है.

राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि कोरोना के कारण पढ़ाई न हो, इसे देखते हुए इस बार भी इन दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत कमी की जाएगी. अर्थात वे 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम की पढ़ाई करेंगे तथा इसमें से परीक्षा देंगे.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोरोना के कारण राज्य में स्कूलों को खोलने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …