Home / Odisha / स्नान पूर्णिमा को लेकर 23 से पुरी में धारा-144 लागू

स्नान पूर्णिमा को लेकर 23 से पुरी में धारा-144 लागू

 

पुरी. पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के स्नान पूर्णिमा को लेकर धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की जायेगी. स्नान पूर्णिमा 24 जून को मनाई जाएगी. पुरी सब-कलेक्टर भवतरन साहू ने निषेधाज्ञा जारी की है, जो 23 जून की रात 10 बजे से 25 जून की दोपहर दो बजे तक प्रभावी रहेगी. हालांकि अनुष्ठान श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) द्वारा निर्धारित समय के अनुसार आयोजित किए जाएंगे. कोविद-19 महामारी के कारण किसी भी भक्त को स्नान यात्रा समारोह देखने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

केवल वे सेवायत ही अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं, जिन्होंने कोविद वैक्सीन की दोहरी खुराक ली है. इसके अलावा, स्नान पूर्णिमा अनुष्ठान में भाग लेने वाले सेवायतों को कोविद परीक्षणों से गुजरना होगा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …