Home / Odisha / कुएं से दो बच्चों को निकालने के बाद रक्षा में जुटे युवक की मौत

कुएं से दो बच्चों को निकालने के बाद रक्षा में जुटे युवक की मौत

अनुगूल. जिले के छेंडीपड़ा प्रखंड के सिमिलीपाल गांव में सोमवार को कुएं से दो बच्चों को निकालते समय एक युवक की मौत हो गयी.

बताया जा रहा है कि गांव के शिवा पधान का तीन साल का बेटा गांव के एक कुएं के पास खेल रहा था. तभी वह उसमें गिर गया. यह देख एक और लड़का बच्चे को बचाने के लिए कुएं में कूद गया.

हालांकि दोनों बच्चे कुएं से बाहर नहीं निकल पाए. इस दौरान पास में तीन युवक, प्रदीप पधान, सुकरु पधान और दीप देहुरी काम कर रहे थे. जब उन्होंने उनकी चीख सुनी तो उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े.

जब उन्होंने दोनों बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन प्रदीप कुएं से बाहर नहीं निकल पाया. दम घुटने से उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर छेंडीपड़ा से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कुएं के अंदर से प्रदीप का शव बरामद किया.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …