Home / Odisha / महिला आयोग ने सब इंस्पेक्टर विनोदिनी को पुरस्कृत किया

महिला आयोग ने सब इंस्पेक्टर विनोदिनी को पुरस्कृत किया

संबलपुर। प्रदेश महिला आयोग की ओर से अंईठापाली थाना की महिला सब इंस्पेक्टर विनोदिनी नायक को पुरस्कृत किया गया है। भुवनेश्वर में आयोजित आयोग की 27वें स्थापना दिवस पर विनोदिनी को यह सम्मान प्रदान किया गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों अंईठापाली के डेंगसर्गी में हुए बहुचर्चित आदिवासी महिला गैंगरेप प्रकरण में विनोदिनी जांच अधिकारी रही थी। उन्हें गंभीरता से इस मामले की छानबीन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ घटना के बीस दिन के अंदर चार्जसीट भी दाखिल कर दिया। विनोदिनी के इस पदक्षेप के बाद आरोपियों के भाग्य का निर्धारण बहुत जल्द हो जाएगा, इसकी संभावना बढ़ गई है। मसलन प्रदेश महिला आयोग ने विनोदिनी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया है। प्रदेश के कानून मंत्री प्रताप जेना, महिला एवं शिशू विकास मंत्री श्रीमती टूकुनी साहू, महिला आयोग की अध्यक्षा मीनती बेहेरा की उपस्थिति में विनोदिनी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …