Home / Odisha / अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में नथमल चनानी, सम्पत्ति मोड़ा और संजय अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में नथमल चनानी, सम्पत्ति मोड़ा और संजय अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी

कटक. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में कटक के वरिष्ठ समाजसेवी एवं गोभक्त नथमल चनानी, समाजसेविका सम्पत्ति मोड़ा और युवा समाजसेवी संजय अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की पूर्वी प्रान्तीय ओडिशा की कार्यकारिणी का सर्वसहमति से चयन कर लिया गया है. कोरोना महामारी को देखते हुए ऑनलाइन ज़ूम के माध्यम से बैठक आयोजित की गई.

इसमें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल की उपस्थिति में प्रान्तीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई.

नथमल चनानी (मामाजी) ओडिशा के प्रांतीय अध्यक्ष बने. साथ ही महिला मंडल की प्रान्तीय अध्यक्ष सम्पति मोड़ा एवं युवा मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष के रूप में संजय अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सुशील संतुका को प्रान्तीय महामन्त्री एवं जयराम अग्रवाल (भुवनेश्वर) को प्रान्तीय कोषाध्यक्ष चुना गया. महेंद्र गुप्ता अग्रवाल पूर्वी प्रान्त के चेयरमैन के रूप में कार्य करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नथमल चनानी द्वारा चुने गए प्रान्तीय कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं उम्मीद जतायी कि आने वाले दिनों में नथमल की ऊर्जावान टीम ओडिशा प्रान्त को नई ऊंचाई तक ले जाएगी. अग्रवाल समेलन द्वारा किये गए कार्यों और आने वाले दिनों में किस तरह संगठन का विस्तार हो इसकी विस्तृत चर्चा की गई.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …