Home / Odisha / ऑनलाइन होगी स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं

ऑनलाइन होगी स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं

  • जुलाई से अगस्त के महीने तक केवल अंतिम साल या अंतिम सेमेस्टर या बैक पेपर के छात्र होंगे शामिल

भुवनेश्वर. राज्य में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाएं जुलाई से अगस्त के महीने तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जायेंगी. यह जानकारी आज राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री अरुण साहू ने दी. उन्होंने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ चर्चा के बाद ऑनलाइन मोड के माध्यम से अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है. किसी भी बैक पेपर परीक्षा में छात्र उसी अवधि में ऑनलाइन मोड के माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं.

परीक्षा की तिथियां संबंधित विश्वविद्यालयों और स्वायत्त कॉलेजों द्वारा तय की जाएंगी. उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के घर में आवश्यक सुविधाएं नहीं हैं, वे ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने नजदीकी डिग्री कॉलेजों में जा सकते हैं.

साहू ने आगे बताया कि ऑनलाइन परीक्षा की प्रक्रिया पर विश्वविद्यालय और स्वायत्त कॉलेज तय करेंगे. इन संस्थानों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्र ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षा में शामिल हो सकें.

निर्णय केवल अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए लिया गया है. उन्होंने कहा कि अन्य वर्ष या सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करने के संबंध में निर्णय बाद में लिया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …