Home / Odisha / कटक में डाका की साजिश विफल, छह कुख्यात डकैत गिरफ्तार

कटक में डाका की साजिश विफल, छह कुख्यात डकैत गिरफ्तार

सुधाकर कुमार साही, कटक

जिले के मंगलाबाग में डाका डालने की साजिश को विफल करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने छह कुख्यात डकैतों को गिरफ्तार किया है. बुधवार शाम एक अभियान के दौरान छह कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि छापेमारी महानदी तट के पास हादियापाठ में उस समय की गई, जब वे मंगलाबाग इलाके में डकैती की साजिश रच रहे थे.

Saumendra Kumar Priyadarshi

आरोपियों की पहचान जाजपुर के विस्वजीत दास, 42 मौजा के संजय सामल, भद्रक के बुट्टू नायक, जगतपुर के प्रशांत बारिक, जगतसिंहपुर के राजेश खटुआ और नियाली के सुभद्राशन दास के रूप में हुई है. विस्वजीत के खिलाफ ओडिशा के विभिन्न थानों में 13 आपराधिक मामले चल रहे हैं.

पुलिस आयुक्त ने बताया कि वे केंद्रापड़ा, जाजपुर, बालेश्वर, कटक ग्रामीण, भुवनेश्वर, कटक, खुर्दा, जगतसिंहपुर, ब्रह्मपुर और गंजाम में चोरी, डकैती और डकैती में शामिल रहे हैं. उन्हें आगे की जांच के लिए रिमांड पर लिया जाएगा. उनके कब्जे से कुल 5 आग्नेयास्त्र और 30 जीवित गोला बारूद जब्त किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …