Home / Odisha / कोविद प्रबंधन के लिए बीएमसी के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किया 20 करोड़ रुपये

कोविद प्रबंधन के लिए बीएमसी के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किया 20 करोड़ रुपये

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर में कोविद महामारी से मुकाबला करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर नगर निगम के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक बार फिर 20 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर नगर निगन को 77 करोड़ रुपये प्रदान किये जा चुके हैं. भुवनेश्वर में सर्वाधिक कोविद अस्पताल हैं. यहां चिकित्सारत मरीजों की संख्या भी पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है. चिकित्सा के लिए पूरे प्रदेश से लोग यहां आते हैं. इसे ध्यान में रखकर बीएमसी को यह राशि प्रदान की गई है.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …