Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और 43 रोगियों की मौत

ओडिशा में कोरोना से और 43 रोगियों की मौत

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से और 43 रोगियों की मौत हो गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवाल कल्याण विभाग ने दी है. बीते 24 घंटे में इलाज के दौरान इन रोगियों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,123 हो गयी है. जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में चार, बालेश्वर जिले में एक, बरगड़ जिले में तीन, बलांगीर जिले तीन, बौध जिले तीन, कटक जिले में चार, ढेंकानाल जिले में एक, गंजाम जिले में दो, झारसुगुड़ा जिले में चार, केंद्रापड़ा जिले में एक, खुर्दा जिले में पांच, कोरापुट जिले में एक, मयूरभंज जिले में दो, नुआपड़ा जिले में एक, पुरी जिले में दो, रायगड़ा जिले में एक, संबलपुर जिले में एक तथा सुंदरगढ़ जिले में चार रोगियों ने कोरोना से इलाज के दौरान अस्पतालों में दम तोड़ा है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …