Home / Odisha / विदेश यात्रा के लिए कोविशील्ड टीका लगाने का निर्णय

विदेश यात्रा के लिए कोविशील्ड टीका लगाने का निर्णय

 

भुवनेश्वर. विदेश यात्रा के लिए कोवाक्सीन टीके को डब्लूएचओ का अनुमोदन ना होने के कारण बीएमसी ने ऐसे युवाओं कोविशील्ड टीके लगाने की योजना बनाई है. गौरतलब है कि चंद दिनों पहले भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त संजय सिंह ने घोषणा की थी कि नौकरी या पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले युवाओं को अग्राधिकार के तौर पर टीका लगाया जाएगा, ताकि उनकी विदेश यात्रा बाधित ना हो. मगर भुवनेश्वर में लगाए जाने वाले कोवॉक्सीन टीके को डब्ल्यूएचओ का अनुमोदन न मिलने के कारण ऐसी यात्रा करने वाले लोगों के साथ पेश आने वाले दिक्कत को देखते हुए बीएमसी ने नगर इलाके से बाहर कोविशील्ड के टीके लगाने का प्लान बनाया है.

बीएमसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो विद्यार्थी विदेश जाने हेतु सभी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर देंगे उन्हें भुवनेश्वर नगर निगम इलाके से बाहर कोविसील्ड टिका दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी. क्योंकि खुर्दा जिले के भुवनेश्वर शहर को छोड़कर अन्य सभी इलाकों में कोबीसील्ड का ही टिका दिया जा रहा है. ऐसे विद्यार्थियों के पंजीकरण को देखते हुए सरकार और जिला प्रशासन के साथ संबंध में बैठाकर बीएमसी ऐसे बच्चों को टीके लगवाने की व्यवस्था करेगी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …