संबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पार्टी के ओडिशा प्रभारी जितेन्द्र सिंह 15 जनवरी को संबलपुर पहुंच रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू के हवाले से यह जानकारी दी गई है। श्री गुरू के अनुसार 15 जनवरी को जिला कांग्रेस कार्यालय में संबलपुर समेत बलांगीर, बरगढ़, सोनपुर एवं देवगढ़ जिला के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक होगी। श्री सिंह इस बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मस्तान वली भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी को मजबूत किए जाने समेत अन्य बुनियादी चीजों पर विस्तारित चर्चा की जाएगी। श्री गुरू ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से इस बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
