संबलपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर संबलपुर पुलिस की ओर से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जेल चौक में यमराज के वेश में सुसज्जित एक व्यक्ति को यातायात के प्रति लोगों को सचेत करते देखा गया। इसके अलावा मंगलवार की सुबह संबलपुर पुलिस की ओर से बरेईपाली स्थित ट्रक ऑनर एसोसिएशन के कार्यालय में ट्रक ड्राईवरों में यातायात के प्रति सचेतनता जाग्रत किया गया। साथ ही सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
