Home / Odisha / संतोषी चौधरी बनीं सवर्ण महासंघ फाउंडेशन की ओडिशा महिला प्रांतीय अध्यक्ष

संतोषी चौधरी बनीं सवर्ण महासंघ फाउंडेशन की ओडिशा महिला प्रांतीय अध्यक्ष

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र मणि त्रिपाठी ने दी बधाई

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

शहर की जानी-मानी समाजसेविका संतोषी चौधरी को विगत दिनों एक-दो नहीं बल्कि तीन संस्थाओं ने समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए संस्था के उच्च पदों पर मनोनित किया है. “अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति” के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष अग्रहरि ने उन्हें ‘राष्ट्रीय उपाध्यक्ष’, तो “अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन” के अंतर्राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने उन्हें ‘ओड़िशा प्रान्तीय प्रथम इकाई अध्यक्ष’ नियुक्त किया. साथ ही “सवर्ण महासंघ फाउंडेशन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र त्रिपाठी ने महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी उन्हें मनोनित किया. गौरतलब है कि पांच जून को संतोषी चौधरी के जन्मदिन पर उन्हें इन सभी पदों पर मनोनित कर संस्थाओं ने उन्हें जन्मदिन का शानदार तोहफा दियाा. ज्ञात हो कि पूर्व में श्रीमती चौधरी अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की कटक जिला इकाई अध्यक्ष व सवर्ण महासंघ फाउंडेशन की कटक जिला अध्यक्ष के पद को शुशोभित कर रहीं थीं और इन पदों पर रहते हुए आपने उल्लेखनीय कार्य किये हैं. इन्हें कार्यों को देखते हुए संतोषी चौधरी को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …