Home / Odisha / पूर्व विधायक विक्रम केशरी वर्मा का कोरोना से निधन, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

पूर्व विधायक विक्रम केशरी वर्मा का कोरोना से निधन, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

भुवनेश्वर. महंगा के पूर्व विधायक विक्रम केशरी वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. अपने शोक संदेश में पटनायक ने वर्मा को जनता का समर्पित सेवक, एक शिक्षाविद् और निःस्वार्थ व्यक्तित्व वाले बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. पटनायक ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की मुक्ति की कामना की है. उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक को 26 मई को कोविद-19 पाजिटिव पाये जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान शुक्रवार की रात उनकी हालत बिगड़ने के बाद शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …