Home / Odisha / विदेश जाने वाले छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा टीका – संजय सिंह

विदेश जाने वाले छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा टीका – संजय सिंह

  • मार्किट इलाके में दुकानदारों का होगा कोरोना टेस्टिंग

  • जरुरतमंद लोगों को बीएमसी उनके घरों में उपलब्ध करायेगी आक्सिजन कन्सेंट्रेटर

भुवनेश्वर. पढ़ाई के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भुवनेश्वर नगर निगम कोरोना टीका लगायेगा. बीएमसी इलाके में रहने वाले छात्र-छात्राएं इस बारे में 1229 नंबर को काल कर पंजीकरण करा सकते हैं. इसके बाद उनका टीकाकरण किया जाएगा. यह प्रक्रिया रविवार से शुरु होगी. भुवनेश्वर नगर निगम के कमिश्नर संजय सिंह ने कोरोना जागरुकता को लेकर आयोजित पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि रविवार से भुवनेश्वर के विभिन्न बाजारों में कोरोना की टेस्टिंग की जाएगी. मोबाइल वैन भेज कर एंटिजेन व आरटीपीसीआर टेस्ट कराये जाएंगे. मछली व सब्जी बाजारों में यह टेस्टिंग की व्यवस्था होगी. इस सामूहिक टेस्टिंग में सहयोग करने के लिए सिंह ने सभी से अनुरोध किया है.

सिंह ने बताया कि कोरोना पाजिटिविटी रेट में कमी आयी है. लाकडाउन व शटडाउन सफल हो रही है. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर के अस्पतालों में भी दबाव कम हो रहा है. भुवनेश्वर में वर्तमान में 2 हजार से अधिक बेड खाली हैं. 75 प्रतिशत से अधिक आईसीयू बेड खाली हैं.

उन्होंने बताया कि सरकार ने बीएमसी को 100 आक्सिजन कानसेंट्रेटर प्रदान किया है. बीएमसी इन्हें मरीजों को उपलब्ध करायेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए एक एप्प तैयार किया गया है. लोग फोन कर बूक कर सकते हैं. इस पर बीएमसी लोगों को उनके घरों में जाकर कानसेंट्रेटर प्रदान करेगा.

सिंह ने कहा कि वर्तमान में भुवनेश्वर में प्रति दिन चार हजार टेस्टिंग हो रही है. 60 साल से ऊपर के लोगों, गर्भवती महिलाएं तथा दिव्यांगों को लिए डोर स्टेप टेस्टिंग की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …