Home / Odisha / ओडिशा के एक और पत्रकार की मौत

ओडिशा के एक और पत्रकार की मौत

भुवनेश्वर. ओडिशा के एक और पत्रकार की मौत कोरोना के कारण हो गयी है. उनकी पहचान के कृष्ण प्रसाद (40) के रूप में बतायी गयी है. प्रसाद गजपति जिले के गोसानी से तेलुगु दैनिक के लिए काम कर रहे थे. विशाखापट्टनम के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

कथित तौर पर, ओडिशा ने अब तक कोविद-19 में लगभग 50 पत्रकारों को खो दिया है, जिसमें पहली लहर में 12 और महामारी की दूसरी लहर में 38 पत्रकार कोरोना के शिकार हुए हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …