Home / Odisha / एससीबी मेडिकल कालेज और अस्पताल में ब्लैक फंगस वार्ड खुला

एससीबी मेडिकल कालेज और अस्पताल में ब्लैक फंगस वार्ड खुला

  • दो संदिग्ध रोगियों के नमूने जांच के लिए भेजे गये

सुधाकर कुमार शाही, कटक

कटक स्थित श्रीराम चंद्र भंज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एससीबीएमसीएच) में शुक्रवार को ब्लैक फंगस (म्यूकोर्मिकोसिस) संक्रमण के मामलों के इलाज के लिए एक समर्पित वार्ड खोला गया. एससीबीएमसीएच के आपातकालीन अधिकारी भुवनानंद महाराणा ने बताया कि ईएनटी विभाग की ऊपरी मंजिल पर 30 बिस्तरों वाला विशेष वार्ड खोला गया है.

अस्पताल में इलाजरत दो रोगियों के ब्लैक फंगस से संक्रमित होने का संदेह होने के बाद वार्ड खोला गया है. बताया गया है कि एक महिला और एक पुरुष मरीज के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. दोनों मरीज कोविद-19 से पीड़ित थे और ठीक हो गए थे. हालांकि, अब उनके ब्लैक फंगस से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है.

म्यूकोर्मिकोसिस के इलाज के लिए एससीबीएमसीएच में गठित विशेष चिकित्सा दल में नेत्र, ईएनटी, चिकित्सा, सूक्ष्म जीव विज्ञान और दंत रोग विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं. टीम का नेतृत्व ईएनटी विभाग के मुख्य प्रोफेसर डॉ सुब्रत बेहरा कर रहे हैं.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …