Home / Odisha / भुवनेश्वर में बेसहारा लोगों का टीकाकरण शुरू

भुवनेश्वर में बेसहारा लोगों का टीकाकरण शुरू

सुधाकर कुमार शाही, भुवनेश्वर

खुर्दा जिला सहित राजधानी भुवनेश्वर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए बीएमसी ने अब टीकाकरण अभियान पर फोकस करना आरंभ कर दिया है. इसके अंतर्गत राजधानी क्षेत्र में रहने वाले आवासहीन लोगों को टीका लगाने का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है. बीएमसी द्वारा पंजीकृत ऐसे लोगों को नीलाद्री विहार स्थित आवासहीन पुनर्वास केंद्र में टीका लगाया गया. उसी तरह घूम-घूमकर सामान बेचने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें भी टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा. उनके लिए भुवनेश्वर नार्थ जोन के गोपबंधु स्टेडियम के पास अस्थाई टीकाकरण केंद्र में व्यवस्था की जा रही है. बीएमसी ने घूम-घूमकर सामान बेचने वाले लोगों को जबरन टीका लगाने की योजना बनाई है, ताकि ये लोग कोविद-19 संक्रमण के शिकार न बनें.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …