कटक- एक बच्चे की मौत को लेकर कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में तनाव देखा गया । डाक्टरों पर लापरबाही का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने कैजुएलिटी में ताला जड़ दिया । इसके बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और समझाया-बुझाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी । प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटक के सीडीए इलाके में रहने वाले एक तीन साल का बच्चा कल सीढ़ी से गिर गया था । इसके बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर आये । डाक्टरों ने उसे नार्मल बताते हुए घर भेज दिया। देर रात बच्चे को उलटी होने लगी और इस कारण परिवार के लोगों ने उसे फिर अस्पताल लाये, लेकिन थोड़ी देर में बच्चे की मौत हो गई । इस कारण लोग गुस्से में थे ।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
