Home / Odisha / डॉ गरिमा पोद्दार को उत्कृष्ट दंत चिकित्सक पुरस्कार

डॉ गरिमा पोद्दार को उत्कृष्ट दंत चिकित्सक पुरस्कार

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

कटक की दंत चिकित्सक डॉ गरिमा पोद्दार को उत्कृष्ट दंत चिकित्सक पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है. आठवें फेमडेंट एक्सिलेंस इन डेंटिस्ट्री अवार्ड (फेडा-2021) में अंडर-45 श्रेणी में डाक्टर पोद्दार को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है. कोरोना महामारी के कारण आभाषी पटल पर पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था. इस अवार्ड के चयन समिति में प्रतिष्ठि विभितियां शामिल थीं, जिन्होंने डा पोद्दार की सेवाओं और लगन को देखते हुए उत्कृष्ट दंत चिकित्सक पुरस्कार के लिए चयनित किया.

डॉ गरिमा पोद्दार एक प्रसिद्ध दंत चिकित्सक हैं जो नियमित रूप से माइक्रोस्कोप से उन्नत दंत चिकित्सा की अभ्यास करती हैं.

शांति मेमोरियल अस्पताल में उनका क्लिनिक है और उन्नत दंत चिकित्सा अभ्यास के लिए नवीनतम, अत्याधुनिक गैजेट्स और उपकरणों से लैस है.

वह अपने पति डॉ स्वर्ण पटनायक के साथ, जो एक मैक्सिलोफेशियल सर्जन हैं, कटक में एक दशक से मरीजों को विश्व स्तरीय उपचार दे रही हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …