Home / Odisha / ओडिशा को पांच सौ करोड़ की सहायता देने पर प्रधान ने जताया आभार

ओडिशा को पांच सौ करोड़ की सहायता देने पर प्रधान ने जताया आभार

भुवनेश्वर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यश की स्थिति की समीक्षा व आकाश मार्ग से सर्वेक्षण करने के बाद ओडिशा के लिए पांच सौ करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता घोषणा करने पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस राशि से राहत व पुनरुद्धार कार्य में तेजी आयेगी.

प्रधानमंत्री मोदी के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होने व हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आपदा के समय हमेशा ओडिशा के लोगों के साथ खड़े हैं. केन्द्र सरकार यश को लेकर हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि तूफान य़श के दौरान इसके मुकाबला करने व समाधान के लिए केन्द्रीय व राज्य सरकार के संस्थानों की सक्रिय भूमिका तथा ओडिशा के लोगों के मनोबल व साहस का प्रधानमंत्री ने प्रशंसा की.

तूफान प्रभावित राज्यों में नुकसान का जायजा लेने के लिए अंतरमंत्रिस्तरीय कमेटियों का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकारों को केन्द्र सरकार आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …