Home / Odisha / मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया तूफान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया तूफान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को तूफान यश प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. उन्होंने बालेश्वर, भद्रक व केन्द्रापड़ा के तूफान प्रभावित इलाकों में एक घंटे तक हवाई सर्वेक्षण किया.

इससे पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कल तूफान यश द्वारा अधिक प्रभावित होने वाले 128 गांवों के ग्रामीणों को सात दिनों का रिलिफ प्रदान करने की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने तूफान के कारण प्रभावित हुए प्रमुख सड़कों को 24 घंटों में मरम्मत करने का निर्दश दिया है. इसी तरह तूफान प्रभावित इलाकों 80 प्रतिशत बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है.

बुधवार देरशाम को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तूफान के बाद की स्थिति व इस कारण हुए नुकसान की समीक्षा की थी.

मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश देने के साथ-साथ सही समय पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लेने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग का अभिनंदन व्यक्त किया. तूफान के समय प्रभावित जिलों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के कारण उन्होंने डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को भी धन्यवाद दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …