Home / Odisha / चक्रवात यश प्रभाव से निपटने को ओडिशा दमकल विभाग ने 135 टीमों को तैनात किया
बालेश्वर में बिजली सेवा बहाल करने में जुटी बिजलीकर्मी.

चक्रवात यश प्रभाव से निपटने को ओडिशा दमकल विभाग ने 135 टीमों को तैनात किया

बालेश्वर में बिजली सेवा बहाल करने में जुटी बिजलीकर्मी.

भुवनेश्वर. ओडिशा दमकल विभाग ने आज सुबह आए चक्रवात यश के मद्देनजर बचाव और राहत के लिए 135 टीमों को तैनात किया है. दमकल विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बालेश्वर में 40, भद्रक में 20, मयूरभंज में 25, केंद्रापड़ा में 15, जाजपुर में 13 और केंदुझर जिले में 22 टीमें तैनात हैं.

इन टीमों में से प्रत्येक का नेतृत्व ओडिशा अग्निशमन सेवा का एक वरिष्ठ अधिकारी कर रहा है, जो बहाली और बचाव कार्य की निगरानी कर रहा है और इसे भुवनेश्वर में नियंत्रण कक्ष में वापस रिपोर्ट कर रहा है. अग्निशमन सेवा के महानिदेशक एम अखाया यहां नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूद हैं और संचालन की निगरानी कर रहे हैं. अग्निशमन सेवा के कर्मी पेड़ों और खंभों को हटा कर सड़कों को साफ करने के लिए उपकरण और मशीनरी से सुसज्जित हैं. फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए हमारे जवानों को पावर बोट मुहैया कराई गई है. बालेश्वर जिला सबसे अधिक प्रभावित है, इसलिए 10 और टीमों को बहाली के लिए भेजा गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …