Home / Odisha / तूफान के बाद अब बाढ़ की आशंका, बूढ़ाबलंग नदी का बढ़ रहा जलस्तर
बालेश्वर में घर में घुसा समुद्र का पानी.

तूफान के बाद अब बाढ़ की आशंका, बूढ़ाबलंग नदी का बढ़ रहा जलस्तर

बालेश्वर में घर में घुसा समुद्र का पानी.

भुवनेश्वर. तूफान यश के ओडिशा के तट को पार करने के बाद उत्तर ओडिशा में लगातार बारिश जारी है. इस कारण मयूरभंज जिले के शिमिलिपाल इलाके मे भारी बारिश हो रही है. इसके प्रभाव नें बूढ़ाबलंग नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है. नदी का जलस्तर बढ़ने पर मयूरभंज व बालेश्वर जिले में बाढ़ की आशंका है.

प्राप्त जानकारी के बाद लैंडफाल समाप्त होने के बाद भद्रक जिले में तथा बालेश्वर जिले के सदर, बाहानगा तथा रेमुणा इलाके में बारिश कम हुई है, लेकिन बालेश्वर जिले के नीलगिरि इलाके में बारिश जारी है. शिमिलिपाल मे भी भारी बारिश रिकार्ड की जा रही है. ऐसे में बूढ़ाबलंग नदी में बाढ़ की आशंका है.

बारिपदा में नदी का जल स्तर खतरे के निशान से छह मीटर नीचे है. बाढ़ की स्थिति की आशंका को देखते हुए मयूरभंज जिले के जिलाधिकारी बूढ़ाबलंग नदी के पास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण कर रहे हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …